चाणक्यपुरी घाट के छठ व्रतियों को मिली राहत और सरयू राय ने नाले के गंदे पानी की दिशा बदलवा दी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: मानगो के चाण्क्यपुरी छठ घाट पर बड़े नाला का पानी घाट की तरफ़ जा रहा था। इससे घाट के सामने का पानी गंदा हो गया था। छठ व्रती परेशान थे कि घाट के सामने निर्मल जल नहीं होने से उनके व्रत में विघ्न पड़ेगा। रविवार की शाम इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक सरयू राय वहां गए। उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। रविवार की  रात जेसीबी का इंतज़ाम उन्होंने नाला के गंदे पानी के प्रवाह की धारा विपरीत दिशा में करा दिया। सोमवार की सुबह तक चाण्क्यपुरी छठ घाट के सामने स्वर्णरेखा नदी का पानी साफ हो गया। छठ व्रतियों के परिवारजनों तथा इलाक़े के लोगों ने इसके लिए विधायक सरयू राय का आभार प्रदर्शन किया।
विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान सूर्य और छठ मैया की कृपा से गंदे नाला के जलप्रवाह की दिशा को बदलने का कठिन काम इतने कम समय में पूरा हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टाटा पावर और IIT बॉम्बे की बड़ी साझेदारी, अगली पीढ़ी की क्लीन एनर्जी तकनीकों पर मिलकर करेंगे काम

Thanks for your Feedback!

You may have missed