भोजपुरी फ़िल्म दुल्हनिया दौलत वाली का मुहूर्त संपन्न, जमशेदपुर में होगी फ़िल्म की शूटिंग

0
Advertisements

जमशेदपुर : माँ दुर्गा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म “दुल्हनिया दौलत वाली” का मुहूर्त बुधवार को जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में हुआ। अगले कुछ सप्ताह तक इस फ़िल्म की शूटिंग जमशेदपुर में होने वाली है और शहर के ही लगभग 80 फीसदी कलाकार इस फ़िल्म में विभिन्न किरदार में दिखेंगे। दर्जनों भोजपुरी हिट फिल्में दे चुके निर्देशक रवि सिन्हा के निर्देशन में फ़िल्म बन रही है। निर्देशक मुंबई से मुंबई से जमशेदपुर पहुंच चुके हैं और मुहूर्त के मौके पर मौजूद रहें। इस फिल्म के लीड रोड में शहर के राहुल सिंह राजपूत व श्वेता सिंह, मनी भट्टाचार्य दिखेंगे। मुहूर्त के मौके पर बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता दिनेश कुमार मौजूद थें। उन्होंने फ़िल्म निर्माताओं एवं कलाकारों को शुभकामनाएं दिये। कहा कि जमशेदपुर के कलाकारों में काफी प्रतिभा है। अब यहां फिल्म बनने से वैसे कलाकारों को अधिक से अधिक मौका मिल सकेगा। भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव व दिनेश लाल यादव जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके निर्देशक रवि सिन्हा के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म दुल्हनिया दौलत वाली में किरदार निभाने वाले जमशेदपुर के उदीयमान कलाकारों के लिए बेहतरीन अवसर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गांधी नगर में अतिक्रमण कहां है साहब? प्लॉट-1127 पर नहीं है एक भी मकान, फिर भी अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश! खाता संख्या 48 के प्लॉट संख्या 1127 में मकान होने का दावा, जमीन पर खेती-बागवानी कर रहे परिवारों ने उठाए सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed