नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री उद्भेदन से थाना प्रभारी का आजसू पार्टी ने किया स्वागत


गम्हरिया: गंजिया क्षेत्र के एक जंगल में अवैध नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री उद्भेदन में नए थाना प्रभारी रामचंद्र रजक की उल्लेखनीय भूमिका को लेकर आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। महतो ने कहा कि यह उद्भेदन पुलिस एवं उत्पाद विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। नकली शराब के सेवन से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती थी। उन्होंने थाना प्रभारी से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने एवं अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि थाना के नदी पार क्षेत्र के कई पंचायतों समेत गंजिया के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने से शांति कायम रहेगी। गंजिया बराज निर्माण के बाद नए वर्ष में काफी संख्या में पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों का जमावड़ा रहता है। इस दौरान इसमें असामाजिक तत्व भी शामिल होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में रहता है। उन्होंने थाना प्रभारी से नए साल के उपलक्ष्य में पुलिस गश्ती बढ़ाने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने की मांग की। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त करेगी। क्षेत्र में एक भी अपराधिक किस्म के व्यक्ति को पनाह नहीं मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं आम लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद एवं किसी भी विपरीत परिस्थिति में पुलिस को सूचित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवांछित तत्वों के खिलाफ पुलिस कठोर कदम उठाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुष्प गुच्छ देकर सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो, दिनेश कुमार महतो, जनमेजय महतो आदि शामिल थे।




