इग्नाइट 2025 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जलवा, वॉलीबॉल और क्रिकेट फाइनल ने बांधा दर्शकों को

0
Advertisements

घाटशिला: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला द्वारा आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का तीसरा दिवस उत्साह, रोमांच और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से सराबोर रहा। दिन की शुरुआत ऊर्जावान वॉलीबॉल मैच से हुई, जिसमें खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने हेतु सामाजिक विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ. नीलमणि कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और प्रेरित किया।
फाइनल मुकाबले में वॉरियर्स (येलो) हाउस और नाइट्स (ब्लू) हाउस के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें शानदार टीमवर्क और निरंतर प्रदर्शन के दम पर वॉरियर्स (येलो) हाउस ने जीत का परचम लहराया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

महिला वर्ग के कैरम फाइनल ने भी खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में नाइट्स (ब्लू) हाउस की अपर्णा और मोनाली ने बेहतरीन रणनीति और संयम का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकिस्पार्टन (रेड) हाउस की मौसमी एवं रेशमी ने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता साबित की।
इसी क्रम में आयोजित लॉन्ग जंप प्रतियोगिता ने भी खिलाड़ियों की लगन और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया। स्पार्टन (रेड) हाउस के अमन ने उत्कृष्ट लय के साथ प्रथम स्थान, आकाश मुर्मू ने द्वितीय स्थान, तथा वॉरियर्स (येलो) हाउस के आकाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्किपिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लय, गति और तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन किया। मोनाली ने शानदार प्रदर्शन के साथ प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय, और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में समग्र विजेता नाइट्स (ब्लू) हाउस रहा।
रस्सीकूद (छात्रा वर्ग) में भी खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिसमें मोनाली मोहता ने प्रथम स्थान, अनन्या ने द्वितीय, और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बनाया।

See also  KBC के दिवाली स्पेशल एपिसोड में ‘रामायण’ की टीम आएगी नजर, अमिताभ ने सुनाया बचपन का किस्सा

दिन का सबसे प्रतीक्षित आयोजन रहा फाइनल क्रिकेट मैच, जिसमें माननीय कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पत पिंगुआ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं। कुलपति महोदय ने वॉरियर्स (येलो) हाउस एवं स्पार्टन (रेड) हाउस की टीमों की दृढ़ता, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इग्नाइट 2025 का तीसरा दिवस अपने पीछे प्रेरणादायक क्षणों की एक प्रभावशाली छाप छोड़ गया। विद्यार्थियों का उत्साह, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया कि यह उत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि प्रतिभा, टीमवर्क और उत्कृष्टता का उत्सव है।

About The Author

Thanks for your Feedback!