गोविंदपुर की नाबालिग लड़की का यौन शोषण में आरोपी कोर्ट से हो गया बरी

0
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के गोविंदपुर की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन शोषण करने के आरोपी को जमशेदपुर सिविल कोर्ट से बरी कर दिया गया है. मामले में चार लोगों की गवाही कोर्ट में हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

घटना में आरोपी दीदी का देवर अमन कुमार सिंह पर ही यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया था. घटना के बारे में बताया गया कि रिश्तेदार होने के कारण दोनों में बातचीत होती थी. इस बीच अमन काफी करीब आ गया और शादी करने की बात कहने लगा था.

घटना के बारे में बताया जा रहा है अमन की शादी तय होने पर खुला था. इसके बाद मामले को लड़की पक्ष के लोग थाने पर लेकर गए थे. घटना में कुल चार लोगों की गवाही हुई थी, लेकिन बाद में सभी गवाब मुकर गए थे. इस कारण से आरोपी को इसका लाभ मिला और कोर्ट से बरी हो गया. यह फैसला पोस्को न्यायाधीश सिरिश दत्त त्रिपाठी की अदालत से सुनाया गया.

About The Author

See also  बिजली कैंप में पहुंचे 22 उपभोक्ता, मौके पर बनाए गए बिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed