चेक बाउंस का फरार आरोपी 4 साल बाद आया पुलिस गिरफ्त में

0
Advertisements

जमशेदपुर:- चेक बाउंस के मामले में पिछले चार सालों से फरार चल रहे गुरुचरण सिंह को मानगो पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. बता दे की आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में चेक बाउंस का मामला दर्ज कराया गया था.आरोपी मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित उदय आकाश टावर का रहने वाला है.  इसी मामले में उसके खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत से गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ था. वारंट का तमिला करते हुये पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कई सालों से था आरोपी फरार 

पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने घर से कई सालों से फरार चल रहा था. उसके घर पर आने की गुप्त सूचना मानगो पुलिस को मिल गयी थी. उसके बाद ही आरोपी के घर पर छापेमारी करके उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में उसका मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया.

About The Author

See also  सड़क निरीक्षण के बाद चाय-पकौड़ी की दुकान पर रुके हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन ने खुद बनाई चाय

Thanks for your Feedback!