सीतारामडेरा में किशोरी ने लगायी फांसी, विरोध में सड़क जाम

0
Advertisements


जमशेदपुर : सीतारामडेरा बृज बिहारी बगान निवासी गौरी मुखी (17) ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का कारण यह है कि उसके साथ प्रताप मुखी और थाना का जीप चालक शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव दे रहा था. अंततः तंग आकर गौरी ने खुद को ही समाप्त कर लिया. गौरी के आत्महत्या करने के बाद बस्ती के लोग विरोध में शव के साथ सड़क पर बैठ गये हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं.
समर्थन में उतर गये बस्तीवासी
टिनप्लेट कॉलेज की छात्रा गौरी मुखी (17) पिछले दो माह से काफी तनाव में रह रही थी. सुबह 6.30 बजे उसने घर के बाथरूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से ही बस्ती के लोग काफी आक्रोश में हैं और सड़क पर उनका गुस्सा दिख रहा है. घटना के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि 23 मई को प्रताप मुखी तब दुकान पर आया था जब गौरी मुखी काम कर रही थी. इस बीच प्रताप ने गौरी के साथ अश्लील हरकत की थी. घटना के समय गौरी की मां, चाचा और पिता ने जब घटना का विरोध किया था तब आरोपी ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट की थी. घटना की शिकायत करने पर थाने से भगा दिया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed