GGSPI में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, 1500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर/आदित्यपुर :- हर साल की तरह इस साल भी GGSPI Computer Training Centre में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान की अलग-अलग शाखाओं से लगभग 1500 से 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। Sunny Bhangra Group ने शानदार भांगड़ा प्रस्तुत किया। इसके अलावा नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिनका सभी ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में श्री ज्योति सिंह मथारू , उपाध्यक्ष, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षकों के योगदान और उनके मार्गदर्शन का महत्व समझाना तथा शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना बढ़ाना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खास तौर पर प्रियम मैडम, अंकिता मैम, मंजीत सर, सुखपाल मैम और संस्थान के अन्य शिक्षकों व सहयोगियों ने कार्यक्रम की तैयारी और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थान की ओर से सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अतिथियों और कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग से शिक्षक दिवस का यह कार्यक्रम सफल और यादगार बना।


