प्रो बी पी सिंह कॉलेज सेमरी में शिक्षकों और कर्मियों ने एक दिवसीय धरना दिया। प्राचार्य को कॉलेज नही आने का लगाया आरोप

Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड क्षेत्र के एन एच 30पर स्थित प्रो बी पी सिंह सेमरी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कॉलेज के प्रांगण में किया।शिक्षक सुरेश सिंह ,निर्मल दुबे, रामअशीष सिंह, शिक्षिका मीना सिंह,कर्मी,राजेन्द्र प्रसाद,चन्द्रदेव सिंह,जगदीश सिंह,लालमोहर सिंह सहित कई कर्मियों ने बताया कि विगत पाँच वर्ष से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण पूरे,परिवार पर भुखमरी की स्थिति से गुजर रहे है, वही कॉलेज के प्रशासन द्वारा अनुदान का राशि आने पर शिक्षकों, कर्मियों से कुछ नगद राशि लेने के उपरांत ही चेक दिया जाता है। अवैध नियुक्ति के द्वारा करीब बारह लाख रुपये कॉलेज के द्वारा बाहरी और अपने करीबी और रिश्तेदारों को दे दिया गया।, प्रभारी प्राचार्य अक्सर कॉलेज से नदारद रहते है। महाविद्यालय की शासी निकाय चार जनवरी दो हजार इक्कीस को भंग होने के बाद भी कॉलेज के बैंक खाते से भी निकासी हो गई है जो अवैध है, कॉलेज का नया भवन जो बना है।उसकी दिवारी दो माह में ही गिर गई है। पुराना भवन भी काफी जर्जर स्थिति में हैं। वहीँ कॉलेज के प्रचार्य नवल किशोर ने बताया कि सभी आरोप निराधार है, वह नियमित रूप से कॉलेज आते है, और बैंक निकाशी का पैसा में कोई गड़बड़ी नहीं है और कॉलेज से बाहर किसी को भी अनुदान की राशि नहीं दी गई है, और किसी से कोई पैसा की मांग नहीं की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed