टाटा स्टील ने सस्टेनेबिलिटी की दो अहम टीमों का किया पुनर्गठन, राजीव मंगल और रवि कुमार बने चेयरपर्सन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में संगठनात्मक बदलावों के तहत सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी दो प्रमुख टीमों का पुनर्गठन किया गया है। ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में कमी और उसके प्रभाव को कम करने के लिए गठित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन तथा गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की क्रॉस-फंक्शनल टीम (सीएफटी) में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से आधिकारिक सर्कुलर जारी किया गया है और नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर जीएचजी एमिशन रिडक्शन एंड मिटिगेशन में राजीव मंगल (वीपी, सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) को चेयरपर्सन बनाया गया है। प्रोबल घोष (वीपी, एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) को अल्टरनेट चेयरपर्सन और सौरभ कुंडू (चीफ कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी) को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, गवर्नेस ऑफ सस्टेनेबिलिटी कॉर्पस की सीएफटी में रवि कुमार (चीफ पावर सिस्टम्स एंड एनर्जी) को चेयरपर्सन, सौरभ कुंडू को अल्टरनेट चेयरपर्सन और आदित्य गांगुली (हेड सस्टेनेबिलिटी स्ट्रैटेजी एंड जीएचजी एकाउंट्स) को संयोजक बनाया गया है। अबानी भूषण प्रसाद (हेड कैपिटल प्लानिंग), अनूप श्रीवास्तव (चीफ एनवायरनमेंट मैनेजमेंट) समेत अन्य अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।
जारी सर्कुलर में विनीत कुमार शाह (चीफ मैन्युफैक्चरिंग, लॉन्ग प्रोडक्ट) को अध्यक्ष, राजेश कुमार झा (हेड एचआरएम लीगल) और वरुण बजाज (चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील जमशेदपुर) को उपाध्यक्ष तथा विकास कुमार (चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, जेसीएपीसीपीएल) को मानद महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


