टाटा स्टील ने एथिक्स मंथ 2026 के तहत मीडिया संवाद सत्र का किया आयोजन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : एथिक्स मंथ 2026 के तहत टाटा स्टील ने “One Code, One Commitment: Unified by the Code” विषय पर जमशेदपुर के संपादकों एवं पत्रकारों के साथ एक मीडिया संवाद सत्र का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन विभाग ने टाटा स्टील एथिक्स विभाग एवं टाटा स्टील यूआईएसएल (TSUISL) के सहयोग से किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

टाटा स्टील प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में एथिक्स मंथ का आयोजन जे.आर.डी. टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में करता है। जे.आर.डी. टाटा की सत्यनिष्ठा एवं नैतिक व्यावसायिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है। इस वर्ष की थीम “One Code, One Commitment: Unified by the Code” कर्मचारियों एवं हितधारकों को एक समान आचार संहिता के माध्यम से नैतिकता, निष्पक्षता और ईमानदारी के सर्वोच्च मानकों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश देती है।

कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अतुल भटनागर मुख्य अतिथि तथा टाटा स्टील की मुख्य एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में अतुल भटनागर ने भरोसा एवं विश्वसनीयता कायम रखने में नैतिक आचरण और जिम्मेदार संवाद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मूल्यों पर आधारित कार्यशैली ही हितधारकों के साथ मजबूत संबंधों की आधारशिला है।

सोनी सिन्हा ने कहा कि नैतिकता केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि एक साझा प्रतिबद्धता है, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया को दिशा देती है और संगठनात्मक संस्कृति को सुदृढ़ बनाती है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता टाटा स्टील समूह के सभी कर्मचारियों एवं हितधारकों के लिए जिम्मेदार आचरण का साझा आधार है।

See also  थाने में किन्नरों का हंगामा, आरोपी को छोड़ने का आरोप; पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ मामला

कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों के समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर एक संवादात्मक चर्चा से हुई। इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एथिक्स क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें नैतिकता, समसामयिक घटनाओं एवं जिम्मेदार पत्रकारिता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में ‘चमकता आईना’ के संपादक जय प्रकाश राय ने कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग में आने वाली नैतिक चुनौतियों पर एक विशेष व्याख्यान भी दिया।

एथिक्स क्विज के विजेता:

प्रथम पुरस्कार: परविंदर भाटिया (द पायनियर)

द्वितीय पुरस्कार: अंजनी कुमार पांडेय (सहारा समय)

तृतीय पुरस्कार: मनप्रीत सिंह भाटिया (द एवेन्यू मेल)

इस कार्यक्रम के माध्यम से टाटा स्टील ने मीडिया जगत के साथ सार्थक संवाद, सहयोग एवं साझा मूल्यों के माध्यम से नैतिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने तथा आपसी संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About The Author

You may have missed