स्वतंत्रदेव सिंह ने दिया यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नए अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच खबर आ रही है कि नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान 29 जुलाई को हो सकता है।इस विषय को लेकर सरकार और संगठन के बीच कल देर रात तक गहन मंथन किया गया। बता दें कि कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ही समाप्त हो चुका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है, ऐसे में बीते कुछ समय से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थीं पर 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्रदेव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे। प्रदेश में नई सरकार गठन के बाद से ही नये अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा था। स्वतंत्रदेव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने के कारण यह चर्चाएं तेज थीं।

प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजी सूची

इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में अपने क्षेत्रीय और जातीय दोनों अहम समीकरण को देखते हुए 29 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकता है। बीती देर रात तक इस विषय को लेकर यूपी सीएम के आवास पर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार और पार्टी के संगठन के बीच विस्तार से चर्चा हो चुकी है और उस महामंथन में निकल कर आए नामों को अब प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है।

ये नाम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बताए जा रहे आगे

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, इस कड़ी में कई दिग्गज नेताओं के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन्हें कमान मिल सकती है।प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का नाम प्रमुखता से चल रहा है ऐसा कहा जा रहा है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पिछड़े वर्ग से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी चर्चा में है, गौर हो कि केशव मौर्या के नेतृत्व में ही बीजेपी ने साल 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed