मिठाई कारीगर की संदिग्ध अवस्था में मौत,स्थानीय शहर के गोकुल मिष्ठान भंडार में करता था काम

Advertisements

पत्नी ने बताया पैसे के लेन-देन मामलें में की गई हत्या,पुलिस ने दुकान संचालक सहित दो को किया गिरफ्तार

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- स्थानीय शहर के डेहरी रोड स्थित बस स्टैंड के समीप गोकुल मिष्ठान भंडार के एक 38 वर्षीय कारीगर की संदिग्ध अवस्था में मिला शव । घटना के संबंध में गोकुल मिष्ठान भंडार का संचालक सोहराई साह ने बताया कि 38 वर्षीय मृतक मंटु रवानी जो भोजपुर जिला के तियर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी था । जो बिक्रमगंज शहर में स्थित गोकुल मिष्ठान भंडार में लगभग 10 वर्षो से मिठाई बनाने का कार्य करता था । लेकिन सोमवार की देर रात मंटू द्वारा खाना बनाकर दुकान में कार्य करने वाले सभी अन्य कारीगरों को खाना खिलाया गया । जिसके बाद वह घर के जाने के क्रम में दुकान के आगे नगर परिषद द्वारा नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गयी । लेकिन मृतक की पत्नी बिंदा देवी ने मिष्ठान भंडार संचालक की बातों को खारिज करते हुए घटना के संबंध में बताया कि दुकान संचालक सोहराई साह ने ही उसके पति मंटू रवानी की हत्या करायी है । क्योंकि दुकान संचालक से मंटू बराबर अपने किए गए कार्यों की अधिक बकाया राशी मांगा करता था । लेकिन दुकान संचालक उसे रुपये देने में टाल मटोल करते रहता था । जिसको लेकर अक्सर उसे मारने पीटने की धमकी भी देता था । लेकिन सोमवार की देर रात दुकान मालिक ने अपने बेटे और भाई के साथ उसके पति को मारने पीटने के बाद गुप्त तरीके से अनुमंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराने के बाद मंटू की पत्नी बिंदा देवी को सूचना देते हुए अस्पताल से फरार हो गये । लेकिन सूचना मिलते ही जैसे ही मृतक की पत्नी परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची । जहां डॉक्टर ने बताया कि मंटू की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही हो गई थी । दूसरी तरफ इस घटना के संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि इस घटना को लेकर देर रात गुप्त सूचना पर शहर के घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच शव की तलाश की गयी । लेकिन अनुमान है कि साक्ष्य मिटाने के लिए उसे कही छुपा दिया गया था । वही बाद में मृतक के परिजनों द्वारा शव मिलने की सूचना दी गयी । जिसे पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया । लेकिन इस घटना मामलें में मृतक के पत्नी द्वारा दुकान संचालक सहित उसके बेटे और भाई के खिलाफ हत्या करने का प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है । जिसमें तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है ।

About The Author

You may have missed