Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- विगत दो दिनों से हो रही बारिश ने मॉनसून आने की दस्तक दे दी हैं । मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं । सोमवार से वर्षा की शुरुआत के साथ किसानों के चेहरे खिल उठे। वर्षा के कारण जहां मौसम में हुए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसान धान की खेती को लेकर तैयारी में जुट गए है । प्रखंड सहित पूरे जिले के किसान धान के बिचड़े की बुआई के लिए खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं । जोर शोर से लगाए जा रहे हैं । पूरे जिले में मानसून के दस्तक देते ही किसान धान के बिचड़े लगाने में जोर-शोर जुट गए हैं । कोई हल से तो कोई ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर बिचड़ा लगा रहा है । वही एक तरफ वर्षा तो दूसरी तरफ सरकार ने जिले के लगभग सभी नहरों में पानी दे दिया है । इससे किसानों को काफी सुविधा हो रही है । पानी के लिए परेशानी नहीं हो रही है । पानी की उपलब्धता के कारण किसानों को बिचड़ा अच्छा होने की संभावना दिख रही है । किसान खेती के लिए निर्धारित खेतों की जुताई में भी किसान जुट गए हैं ताकि समय पर खेतों की जुताई हो जाने से खेतों को घास सुख जाते हैं तथा पानी पड़ने पर खाद बन जाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed