सनी देओल की बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों या क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई के साथ बॉर्डर ने धुरंधर को पछाड़ दिया है, लेकिन सनी अपनी ही एक फिल्म से पीछे रह गए।फिल्म ने पहले दिन के लिए पूरे भारत में 12.5 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई पहले ही पक्की कर ली है, जो देश भर में 16,221 शोज में 4,09,117 टिकटों की बिक्री से हुई है। हिंदी 2D वर्जन सबसे आगे है, जिसने अकेले ही लगभग 12.45 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। जब ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल किया जाता है, तो कुल एडवांस बुकिंग 17.5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 ने लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए हैं।बॉर्डर 2 का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इसलिए भी खास है क्योंकि धुरंधर ने अपने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी, बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मुंबई में परेशान करने के बावजूद भी पुर्तगाल महिला का भारत पर भरोसा कायम, कहा — मेरी पसंदीदा जगह है

Thanks for your Feedback!

You may have missed