पति के अफेयर पर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी,


Mumbai : बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी मैरिड लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. सुनीता अक्सर पति गोविंदा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करती हैं. सुनीता कई दफा गोविंदा के अफेयर को लेकर चल रही अफवाहों पर भी बात कर चुकी हैं. अब उन्होंने एक बार फिर पति की बेवफाई पर चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है. सुनीता ने आखिर पति के बारे में क्या कहा?सुनीता ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, “मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं, अगर एक बार खुखरी (नेपाली चाकू) निकाल दी ना, तो हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा अभी भी समय है।”सुनीता ने आगे कहा, “ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं तुम थोड़ी ना बेवकूफ हो तुम 63 साल के हो चुके हो। तुम्हें अभी अपनी बेटी टीना की शादी करनी है, बेटे का करियर है। बेटा होने के नाते उसने कभी भी गोविंदा को नहीं कहा कि यहां फोन कर दो या वहां फोन कर दो और गोविंदा ने भी कभी कोई हेल्प नहीं की है। मैंने तो गोविंदा के मुंह पर ये बोला है। उसके नाम में ही गड़बड़ है। उसका नाम गोविंदा है तभी आसपास इतनी गोपियां हैं, यही तो गलत है ना कि ये जब दुर्गा का रूप धारण करेगी ना फिर देखना”बता दें कि कुछ महीने पहले भी सुनीता ने खुलासा किया था कि गोविंदा का किसी कम उम्र की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने साफ किया था कि वह लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है, बल्कि सिर्फ पैसों के लालच में गोविंदा के साथ जुड़ी हुई है।सुनीता आहूजा के इस बेबाक इंटरव्यू ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। लोग जहां सुनीता की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं गोविंदा की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह है कि गोविंदा अपनी पत्नी के इन आरोपों पर क्या सफाई देते हैं।




