मौनी अमावस्या पर माघ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़,

0
Advertisements

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। माघ मेले में पहुंच रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में डुबकी लगा ली है। मेला प्रशासन को उम्मीद है कि मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर करीब 3 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में स्नान के लिए आ सकते हैं।स्नान पर्व को लेकर मेला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. साढ़े तीन किलोमीटर लंबा स्नान घाट तैयार किया गया है. प्रशासन का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम पहुंच सकते हैं. सुरक्षा व्यवस्था के तहत स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोरों की तैनाती की गई है. वहीं मेले में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, बीडीएस, यूपी एटीएस के कमांडो और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं. पुलिस कमिश्नर के अनुसार चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है और सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है.
वहीं मौनी अमावस्या के मौके पर संगम घाट पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के दौरान उत्तर प्रदेश के ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा, “मौनी अमावस्या के स्नान के लिए करीब 3.5 किमी के ऊपर सभी 7 सेक्टर में घाट बनाए हैं सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वो निकटतम घाट पर पहुंचे और वहां पर स्नान कर डुबकी का लाभ ले. इसके साथ सभी सुविधाएं दी गई हैं. जल पुलिस, RAF, पुलिस ये सभी मौके पर तैनात हैं ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जैसे-जैसे भीड़ आती रहेगी हम उसी हिसाब से एक्शन लेते रहेंगे.”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed