चलती लोकल ट्रेन में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी, यात्रियों में दहशत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को बनगांव-सियालदह लोकल ट्रेन में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. घटना संहति रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही थी. यात्रियों ने ट्रेन के तीसरे डिब्बे से धुआं निकलते देखा, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और कई यात्री जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थिति को देखते हुए रेलवे ने तुरंत ट्रेन रोक दी और एहतियात के तौर पर ओवरहेड वायर की बिजली सप्लाई बंद कर दी. रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया. घटना के बाद कुछ समय के लिए सियालदह मेन लाइन पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा.

प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने के सही कारण का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

About The Author

See also  93 लाख की लूट और हत्या के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 20 दिन तक तीर्थयात्री बन पीछा करती रही पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed