मगध सम्राट अस्पताल में पहली बार हुआ सफल डेंटल इम्प्लीमेंटेशन : डॉ ज्योति

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- सरायकेला-खरसावां जिले के नवाडीह स्थित मगध सम्राट अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं लगातार विकसित हो रही है.इसी क्रम में मंगलवार को अत्याधुनिक तरीके से जिले में पहली बार डेंटल इंप्लांट किया गया. ओरल मेडिकल सर्जन डॉ एहतेशाम खान द्वारा इसके तहत 26 वर्षीया हीरामुनी सोय का सफल डेंटल इंप्लांट किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौके पर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि डेंटल इंप्लांट एक अत्याधुनिक तकनीक है. उन्होंने बताया कि इस तकनीक में प्रभावित व्यक्ति के निकाले गए दांत के स्थान पर आर्टिफिशियल दांत को बेहद ही सुरक्षित तरीके से स्थाई तरीके से इंप्लांट किया जाता है.

मगध सम्राट अस्पताल के निर्देशक डॉ ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि डेंटल इंप्लांट की यह अत्याधुनिक महंगी है.बावजूद इसके क्षेत्र को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए मगध सम्राट हॉस्पिटल द्वारा 50% की रियायत पर डेंटल इंप्लांट किए जाने की शुरुआत की गई है.

About The Author

See also  भारी बारिश से उफान पर लोध फॉल, लकड़ी के पुल पर आवाजाही बंद; नियम तोड़ा तो ₹1000 जुर्माना

Thanks for your Feedback!

You may have missed