94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के भाटिया बस्ती की रहने वाली प्रज्ञा कुमारी ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। वह SMSM High School South Park Bistupur की छात्रा हैं और इस वर्ष स्कूल टॉपर बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।प्रज्ञा कुमारी, शशिकांत ओझा की पुत्री हैं। उनके शानदार परिणाम के बाद परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी मेहनत और लगन ने न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि भाटिया बस्ती और आदित्यपुर क्षेत्र को भी गर्व का अवसर दिया है।स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने प्रज्ञा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। स्थानीय लोगों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाने वाले शुभम पति का सम्मान, खरसावां में खुशी की लहर

Thanks for your Feedback!

You may have missed