वार्ड 8 में साइकिल पंप छाप की जोरदार दस्तक, निताई सासमल बोले—“यह चुनाव जनता खुद लड़ रही है”

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी निताई चंद्र सासमल ने अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वे हरिजन बस्ती, बाबा बड़ौदा अपार्टमेंट, राजस्थान सेवा सदन गली, मछली गोदाम, कुम्हार पाड़ा और एमई स्कूल रोड समेत विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे अपने चुनाव चिन्ह ‘साइकिल पंप’ के पक्ष में समर्थन और वोट देने की अपील कर रहे हैं।

निताई सासमल ने नागरिकों से आग्रह किया कि उन्हें एक बार वार्ड नंबर 8 की सेवा करने का अवसर दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिन-रात मेहनत कर वार्ड को विकसित और मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं उन्हें लगातार ऊर्जा दे रही हैं। भावुक अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड 8 की जनता का चुनाव है।

उन्होंने वादा किया कि जनता का समर्थन मिलने पर वार्ड की मूल समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, सीसीटीवी कैमरे, दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान, महिला सुरक्षा और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य वार्ड 8 को जुगसलाई नगर परिषद के शीर्ष वार्डों की श्रेणी में लाना है।

Advertisements
See also  एसडीयू स्कूल ऑफ फार्मेसी, सोना देवी विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक माने जाने वाले महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed