आवारा कुत्तों पर सख्ती, 6 महीने का नसबंदी अभियान शुरू, रेबीज पर भी होगी कार्रवाई

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और रेबीज के खतरे को देखते हुए छह महीने का विशेष नसबंदी और टीकाकरण अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जाएगी, रेबीज रोधी टीका लगाया जाएगा और स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें उसी इलाके में छोड़ा जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निगम ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। अधिक आवारा कुत्तों वाले क्षेत्रों की पहचान कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य कुत्तों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना, डॉग बाइट की घटनाओं में कमी लाना और लोगों को रेबीज के खतरे से सुरक्षित रखना है।

About The Author

See also  एक साल से लापता पति की तलाश में भटक रही पत्नी, मेस संचालक पर जताई अनहोनी की आशंका

You may have missed