हजारीबाग कांड के विरोध में 2 अप्रैल को राज्यव्यापी मशाल जुलूस , 3 अप्रैल को सड़कों पर उतरेगी भाजपा: शैलेंद्र सिंह

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे झारखंड में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है. इस अमानवीय कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की वर्तमान सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आधिकारिक घोषणा करते हुए 3 अप्रैल को ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है.भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आंदोलन दो चरणों में होगा 2 अप्रैल को राज्य के सभी जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकालकर आक्रोश प्रकट किया जाएगा. 3 अप्रैल को पूरे प्रदेश में ‘झारखंड बंद’ का आयोजन होगा, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी ने सभी 30 संगठनात्मक जिलों के साथ रणनीति तैयार कर ली है. भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह  ने इस घटना की तुलना ‘निर्भया कांड’ से करते हुए इसे उससे भी अधिक भयावह बताया है. पार्टी ने कांग्रेस के मंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को दी गई 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को ‘मजाक’ करार दिया है. नेताओं का आरोप है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बदले ऐसी नाममात्र राशि देना परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है. उन्होंने कहा कि राज्य में बहन-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. जब तक दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, भाजपा चुप नहीं बैठेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed