तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, कई घायल; दो की हालत नाजुक

Advertisements

कांके : रांची-पतरातू मार्ग पर नगड़ी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ, जिसमें ऑटो सवार कई लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या जेएच 01 एफएफ 8774 कांके से पिठोरिया की ओर तेज गति से जा रही थी. नगड़ी चौक के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर सड़क की दूसरी ओर चली गयी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसी दौरान पिठोरिया से कांके की तरफ आ रहे ऑटो संख्या जेएच 01 बीएन 4762 से स्कॉर्पियो की सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कई लोगों को गंभीर चोटें आयीं. हादसे में घायल दो लोगों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है.

About The Author

See also  श्रीनिवास यादव का निधन, सात अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

You may have missed