स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों के लिए स्पेशल टीकाकरण शिविर का आयोजन दूसरे दिन भी किया गया , कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय ने किया शिविर का निरीक्षण

Advertisements

जमशेदपुर :- कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय के नेतृत्व में आज कार्यालय परिसर के राष्ट्रपिता गांधी स्कूल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ,मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों एवं पथ विक्रेताओं के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने टीका लेने आए हुए सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्य, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जॉब कार्ड प्राप्त लाभुक और पथ विक्रेताओं को कतार में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए टीकाकरण कार्य कराने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु सभी को जागरूक होकर वैक्सीन लगाना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों पथ विक्रेता एवं मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के लाभुकों को टीका दिलवाए जा रहे हैं एवं टीका लगाने हेतु इन लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया इन लोगों के टीकाकरण हेतु लगातार टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

इस अवसर पर कार्यालय कर्मी, अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

About The Author

See also  खड़कई चेकपोस्ट का वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

You may have missed