आद्रा नक्षत्र पर बाबा बैद्यनाथ को लगा खीर-आम का विशेष भोग, वर्षों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन

देवघर : बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में आद्रा नक्षत्र के अवसर पर विशेष परंपरा का पालन करते हुए खीर और आम का भोग अर्पित किया गया। यह भोग मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार विधि-विधान से तैयार कर बाबा को समर्पित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।


यह विशेष भोग शृंगारी परिवार द्वारा वर्षों से निभाई जा रही परंपरा के तहत तैयार किया गया। निर्धारित विधि के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद खीर और आम का भोग बाबा बैद्यनाथ को अर्पित किया गया। इसके बाद इसे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
मंदिर में ऋतु, तिथि और नक्षत्र के अनुसार विशेष भोग अर्पित करने की पुरानी परंपरा रही है, जिसे आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। इसी परंपरा के कारण बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत मानी जाती है।


