एसपी ने ब्राउन शुगर हब मुस्लिम बस्ती में मंगलवार को पैदल गश्ती की, अपराधियों को दिया कड़े संदेश

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गयारी ने मंगलवार को अचानक आदित्यपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर के संदिग्ध इलाकों का बाइक से क्षेत्र भ्रमण किया. साथ ही ब्राउन शुगर हब मुस्लिम बस्ती का भी उन्होंने पैदल गश्ती की, इस दौरान एसपी ने पुलिस बल के साथ अपराधियों को दिया कड़े संदेश देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. बता दें कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो रही है. इसी कड़ी में सरायकेला के एसपी मनोज स्वर्गायारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने आदित्यपुर के विभिन्न संवेदनशील और पूर्व में ड्रग्स हब रहे मुस्लिम बस्ती के इलाकों में पैदल मार्च किया. इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास जगाना है. आज एसपी ने संगठित अपराधियों पर पैनी नजर रखने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है. एसपी मनोज स्वर्गायारी ने बताया कि पुलिस टीम ने विशेष रूप से उन अंदरूनी गलियों और सीमावर्ती क्षेत्रों का सघन दौरा किया, जहां नशीले पदार्थों की बिक्री और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचनाएं मिल रही थीं. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए आदित्यपुर थाना में बैठक कर क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग को तत्काल प्रभाव से बढ़ाने का निर्देश दिया है. एसपी ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आदित्यपुर में पुलिस बाइक पेट्रोलिंग टीम यानी ‘टाइगर मोबाइल’ की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी की है, साथ ही जवानों और कांस्टेबलों की कमी को पूरी तरह दूर कर दिया गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का प्राथमिक ध्यान प्रिवेंटिव एक्शन पर है ताकि किसी भी अपराध को होने से पहले ही रोका जा सके. इसके अलावा, जेल से छूटे अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की गतिविधियों की सघन निगरानी कर उनके खिलाफ क्रमिक रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें आदित्यपुर के नए थाना प्रभारी के इर्दगिर्द इन दिनों बालू और लॉटरी माफिया की गतिविधि तेज हो गई है, दूसरी ओर एसपी का आदित्यपुर क्षेत्र पर ही पैनी नजर है ऐसे में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना नए थाना प्रभारी के कठोर चुनौती होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed