मलाइका अरोड़ा संग वायरल वीडियो पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते को लेकर कही ये बात


नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी का एक पार्टी वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो में दोनों डांस करते और साथ में समय बिताते नजर आए, जिसके बाद इंटरनेट पर उनके डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं।

इन चर्चाओं के बीच सोराब बेदी ने सामने आकर साफ किया कि उनके और मलाइका अरोड़ा के बीच सिर्फ दोस्ती है। उन्होंने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता के जरिए उनकी मुलाकात मलाइका से हुई थी और तभी से वे एक ही फ्रेंड सर्कल में मिलते रहे हैं। सोराब ने कहा कि दो लोगों के साथ दिखने का मतलब यह नहीं होता कि वे रिलेशनशिप में हैं और लोगों को बिना सोचे-समझे ऐसी बातें नहीं बनानी चाहिए।



