महाकुंभ की वायरल गर्ल का खुलासा: पहले किया शादी के लिए प्रपोज, बॉयफ्रेंड ने शुरू में कर दिया था इंकार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

तिरुवनंतपुरम : महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। मोनालिसा ने बताया कि दोनों की मुलाकात फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। करीब छह महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मोनालिसा ने बताया कि शादी के लिए उन्होंने ही पहले फरमान को प्रपोज किया था, लेकिन शुरुआत में फरमान ने मना कर दिया था। बाद में बातचीत के बाद वह मान गए और दोनों ने केरल के पूवर इलाके के एक मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपनूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे थे और परिवार के विरोध के कारण सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने परिवार को समझाया कि मोनालिसा बालिग हैं और उन्हें अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का अधिकार है।

See also  अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बड़ा फैसला, X कैटेगरी सुरक्षा मिली, 5 आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed