परिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या, राजपुर पुलिस जांच में जुटी, इलाके में सनसनी

0
Advertisements

चतरा : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, परिवार में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था, जो धीरे-धीरे गंभीर रूप ले चुका था। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह साफ हो सके।

About The Author

See also  ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Thanks for your Feedback!

You may have missed