स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद : ईईई

0
Advertisements
Advertisements

सासाराम/ बिहार :– विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सासाराम के अंतर्गत सभी उपभोक्ताओं के घरों मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाये जा रहे हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम ई. ब्रवीम के द्वारा बताया गया की स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद है और घर बैठे आसानी से उसे सुविधा ऐप या फिर गूगल पे के जरिये रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर पूरी तरह से नि:शुल्क इंस्टॉल किया जा रहा है।  बताया गया की उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के जरिये बिजली बिल के लिए एकमुश्त जमा की जाने वाली राशि पर उन्हें ब्याज प्राप्त करने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है और ब्याज दर बैंकों की ब्याज दर से कहीं ज्यादा है। 2000 रुपये से अधिक का रिचार्ज करने पर 6.75 प्रतिशत ब्याज दर प्राप्त होगा। इसी तरह तीन माह की खपत के बराबर एकमुश्त रिचार्ज करने पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा और छह माह की अवधि का एकमुश्त रिचार्ज करने पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं ऑनलाइन रिचार्ज कराने पर 1 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज न कराने पर बिजली स्वतः कट जाएगी हालांकि, रात में बिजली नहीं काटी जाती है। बिजली कनेक्शन कार्य दिवस पर दिन में 10 बजे से 1 बजे के बीच काटा जाता है। पर्व त्योहार के दौरान भी बिजली नहीं काटी जाती है। बेहतर यही होगा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर की राशि खत्म होने से पहले ही उसे रिचार्ज कर लें। उपभोक्ताओं को साइबर अपराधियों से बचाव करने के विषय में उन्हें निरंतर सचेत जा रहा है की बिजली विभाग के नाम पर किए जाने वाले फोन पर यकीन करके अनजान नंबर से भेजे गए किसी लिंक पर कतई क्लिक न करें। ऐसा करते ही साइबर अपराधी उनके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर सकते हैं। बिजली विभाग की तरफ से इस तरह का कॉल नहीं किया जाता है। यदि उन्हें इस तरह का कोई कॉल आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं किसी भी तरह की जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक नंबर और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी तरह का संशय होने पर बिजली विभाग के नजदीक के ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर किसी तरह की भ्रांति का शिकार न हों। स्मार्ट प्रीपेड मीटर पुराने मीटर जैसा ही है। इसको इंस्टाल करने से बिजली की अधिक खपत नहीं होती है। जितनी बिजली का इस्तेमाल करेंगे, मीटर उतनी की ही रीडिंग करेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed