सीतारामडेरा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा, छह फरार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  गुप्त सूचना पर मंगलवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच सीतारामडेरा पुलिस ने छायानगर में छापेमारी करके ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कई युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के लिये जुटे हुये हैं. इस बीच पुलिस के पहुंचते ही छह युवक वहां से फरार हो गये. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाना के एसआई विश्वनाथ कुमार राणा के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने छायानगर ह्यूमपाइप के रहने वाले राकेश कहार उर्फ पदुदम, काजल राय. विशाल कर्मकार, गोलु कौर, छायानगर डब्बा लाइन का रहने वाला राजा दास और दीपू मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसमें से राकेश कहार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है. सभी के पास से पुलिस ने 15 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  JSSC रिजल्ट और कटऑफ पर बड़ा सवाल, अभ्यर्थी बोले- नियुक्ति में आखिर क्यों हो रही देरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed