केरल में कांग्रेस की जीत का बड़ा कारण “SIR” हो सकता है, शशि थरूर का दावा, चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements

तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि हाल ही में केरल में कांग्रेस की जीत के पीछे “SIR (Special Intensive Revision)” प्रक्रिया एक अहम कारण हो सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वोटर लिस्ट में किए गए बदलावों का असर चुनाव परिणामों पर पड़ा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

थरूर ने केरल और पश्चिम बंगाल के चुनावी आंकड़ों की तुलना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में मतदाता अपीलें लंबित रहीं, जबकि केरल में यह संख्या बहुत कम थी। उनका कहना है कि इस अंतर ने मतदान प्रक्रिया और नतीजों पर प्रभाव डाला हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि केरल में कांग्रेस को इस प्रक्रिया से फायदा मिल सकता है, क्योंकि वहां वोटर सूची से डुप्लिकेट और अनियमित नामों को हटाने के बाद चुनावी स्थिति बदली हुई नजर आई। हालांकि, थरूर ने इसे पूरी तरह निर्णायक कारण नहीं बताया बल्कि चुनावी परिणामों को प्रभावित करने वाला एक संभावित फैक्टर कहा है।

See also  घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, भारत उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की योजना में तेज़ी

Thanks for your Feedback!

You may have missed