सोनम वांगचुक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

Advertisements

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी (आप) की जिला कमेटी ने रविवार को साकची मुख्य गोलचक्कर के पास पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई।पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य शंभू सिंह, रईस अफरीदी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन जताया। अभिषेक कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एनआईटी जमशेदपुर में 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और डिजिटल पारदर्शिता पर जोर

You may have missed