सी पी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस, बच्चों ने जाने तुलसी के गुण और लाभ के बारे में।

0
Advertisements

Jharkhand: सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में श्री योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच तुलसी पूजन दिवस मनाया गया, ज्ञात हो की 2014 में केंद्र सरकार के द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस की घोषणा की गई है। योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा पूर्व से ही स्कूलों के बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 दिसंबर के पूर्व ही तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से अवगत कराया जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहां की तुलसी तुम हो वृंदा, विष्णु प्रिया नाम तुम्हारा, पूजन से हो दूर हर क्लेश, घर में हो सुख-शांति का वास।” तुलसी पौधे बहुत गुणी होते है जिसके घर पे तुलसी पूजन होती है वो घर सुख शांति और धन धान्य से परिपूर्ण होता है, तुलसी का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है, कोरोना काल के समय ऑक्सीजन की कमी भी तुलसी के पौधे के माध्यम से परिपूर्ण हो रहे थे, विद्यालय के लड़को और लड़कियों को तुलसी पूजन की विधि से अवगत कराया गया, कार्यक्रम में अपने संविधान में परमानंद कौशल ने कहा की तुलसी में विटामिन सी और जिंक जैसे तत्व होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। कार्यक्रम में मुख्यरूप से महासचिव परमानंद कौशल, प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह और सुक्रीत दास मानिकपुरी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन योग वेदांत सेवा समिति के अर्चना बहन के द्वारा किया गया, योग वेदांत समिति के रामजन्म प्रसाद और सविता बहन उपस्थित थी। कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं में हीरादास मानिकपुरी, कौशिक दत्ता, त्रिलोचन कौर, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, सुमन सिंह, तारकेश्वरी देवी, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, अर्चना सिंह, अनुष्का सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed