शिवशक्ति महायज्ञ सहा 33 वा नवाह परायण महोत्सव शुरू।

Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास:- दावथ प्रखंड का सबसे प्राचीन ऐतिहासिक देवस्थली बाबा सिद्धेश्वर नाथ डेवढ़ी धाम में राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री भोला बाबा के सानिध्य में होने वाले महायज्ञ का जल एवं कलश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें घोड़े बाजे गाजे के साथ साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया। अध्यक्ष श्री बबन पांडे सचिव श्री शंभू नाथ पांडे कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार पांडे जी हरिओम सत्संग समिति सदस्य तथा ग्रामीण शहर क्षेत्रीय जनता बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक जल यात्रा डेवढ़ी गांव की परिक्रमा करते हुए नेशनल हाईवे से होकर ढोरा नदी के पुल के पास वरुण पूजन उत्सव के बाद यज्ञ मंडप तक प्रस्थान किया। शिवशक्ति महायज्ञ का कार्यक्रम 21 तारीख से शुरू होकर महाशिवरात्रि 1 मार्च तक चलेगा ।उसके बाद 2 मार्च 2022 को ब्रह्मभोज एवं भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस बात की जानकारी धीरेंद्र पाण्डेय ने दी। इस अवसर पर वृंदावन के सुप्रसिद्ध रासलीला मंडल एवं प्रवचन कर्ता हरि प्रकाश जी के मुखारविंद से रामायण का सरस संगीतमय कथा वाचन दोपहर 12 बजे 2 बजे तक शाम 7 बजे 9 बजे तक होगा। साथ ही दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक रासलीला एव रात 9 बजे भी रासलीला का आयोजन किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

You may have missed