शिबू सोरेन को मिलेगा पद्म भूषण, राष्ट्रपति भवन में सम्मान ग्रहण करेंगी रूपी सोरेन

Advertisements

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज 23 जून को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसे उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और झारखंड आंदोलन में ऐतिहासिक योगदान के लिए दिया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान उनकी पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर परिवार की अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगी। बताया गया है कि पहले इस सम्मान को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ग्रहण किए जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में निर्णय के अनुसार रूपी सोरेन को यह जिम्मेदारी दी गई।

शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को लंबी बीमारी के बाद हुआ था। उन्हें यह सम्मान आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई और अलग झारखंड राज्य के गठन में उनके निर्णायक योगदान के लिए दिया जा रहा है। उनके समर्थकों में इस सम्मान को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

About The Author

See also  कोलकर्मियों को मिलेगा 1,10,250 रुपये बोनस, 15 अक्तूबर तक होगा भुगतान

You may have missed