बेशर्मी की हद पार! ससुराल वालों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा,ससुर और देवरा पर छेड़खानी का आरोप…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक महिला को पेड़ में बांधने का मामला सामने आया है। यहां महिला को उसके ही ससुरालियों ने सार्वजनिक तौर पर पेड़ से बांध दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पेड़ से बंधी हुई रोती-बिलखती दिखाई दे रही है। उसके आस-पास गांव की अन्य महिलाएं और बच्चे भी बैठे हुए हैं। हालांकि मायके से पहुंचे परिजनों ने महिला को मुक्त कराया। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला को उसके ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं उसके देवर और ससुर उसके साथ छेड़खानी भी करते थे।

Advertisements
Advertisements

ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

दरअसल, क्वार्सी क्षेत्र की युवती की शादी 11 फरवरी 2023 को अतरौली के सूरतगढ़ निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके ससुराल वाले बाइक लाने का दवाब बनाने लगे और उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके पिता बाइक नहीं दे पाए और उनकी मृत्यु हो गई। उसका देवर और ससुर उसके साथ छेड़छाड़ किया करते थे। 6 जून को उन लोगों ने गांव में पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की। मायके वालों ने पहुंचकर उसको मुक्त कराया और अपने साथ अलीगढ़ ले आए। मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

See also  साकची में दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी

बाइक की करते थे डिमांड

पीड़िता ने बताया कि यह गाड़ी के लिए मारते हैं कि गाड़ी दिलवाओ पापा से, पापा ने शादी में 5-6 लाख रुपए खर्च किया था। इस टेंशन में पापा भी खत्म हो गए। अब गाड़ी नहीं दी तो मुझे पेड़ से बांधकर मारा। कल को मुझे जान से मार देंगे। मेरी सास, देवर, ससुर और चाचा ससुर सारे लोग थे। दहेज में मोटरसाइकिल मांगते थे। शादी को 1 साल हुए हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed