गणपति महोत्सव 2023 हिन्दू पीठ जमशेदपुर के लिए शम्भु जयसवाल संयोजक एंव कपिल हुईँ सह संयोजक मनोनीत तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा हिन्दू पीठ-अरूण सिंह

0
Advertisements

जमशेदपुर :-  हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें इस वर्ष तीन दिवसीय 19/08/22 से 21/09/22 तक गणपति महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का फैसला लिया गया।इस वर्ष विशेष रूप से गणपति जी का पूजन और विशेष आरती विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाएगा।जमशेदपुर के सभी आम एंव खास लोगो को गणपति महोत्सव मे शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाऐगा।
हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए शहर के जाने-माने समाजसेवी शम्भु जयसवाल को संयोजक एंव कपिल हुईँ को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
पहले दिन दिनांक 19/09/23 को जमशेदपुर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एंव समाजिक एंव धार्मिक कार्यकर्ताओं को दूसरे दिन दिनांक 20/09/23 को विशेष रूप से महिलाओं को और तीसरे दिन दिनांक 21/09/23 को भूत पूर्व सैनिकों के साथ-साथ राष्ट्र वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाऐगा।आज की बैठक में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्ष कुमकुम सिंह एंव सचिव शिखा श्यामल कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा,सह सचिव दिनेश जयसवाल, उपाध्यक्ष दिलजय बोस,युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे,सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह,सलाहकार शम्भु जयसवाल,कपिल हुईँ,के साथ-साथ राहुल सिंह,सुधीर सिंह,अमर नाथ जयसवाल शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पैसों के विवाद में घर पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत; 5 गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed