आईएससी 12वीं परीक्षा 2026 में 100% अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक–1 लाने वाली शांभवी तिवारी का सम्मान

0
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर स्थित आवास पर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा शांभवी तिवारी से भेंट कर उन्हें आईएससी 12वीं (बायो साइंस) परीक्षा 2026 में 100% अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक–1 प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस अवसर पर कुणाल सारंगी (झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक), गणेश चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह तथा युवा उद्यमी प्रतीक कुमार उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से शांभवी तिवारी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बधाई देते हुए कुणाल सारंगी ने कहा कि शांभवी तिवारी की यह असाधारण उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां जिला एवं झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर शांभवी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।

वहीं मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि शांभवी की सफलता राज्य के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी। गणेश चौधरी ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed