कई थाना और ओपी प्रभारी बदले, सोनू कुमार को राजनगर तो विपुल ओझा को तिरुलडीह की कमान

Advertisements

सरायकेला : जिले में कई थाना और ओपी प्रभारियों का फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने को कहा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

फेरबदल के तहत सोनू कुमार को राजनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा को तिरुलडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार को सीनी ओपी प्रभारी बनाया गया है।

खरसावां में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह को चौका थाना प्रभारी बनाया गया है। कांड्रा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नरसिंह मुंडा को दलभंगा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं विनोद तिर्की को कांड्रा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

About The Author

See also  कांड्रा थाना के नए प्रभारी बने विनोद तिर्की, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता

You may have missed