चौका थाना में संजीव कुमार सिंह ने संभाला पदभार, पुलिसिंग को बेहतर बनाने पर रहेगा जोर

Advertisements

सरायकेला : जिले में थाना और ओपी प्रभारियों के फेरबदल के बाद चौका थाना में संजीव कुमार सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विधिवत रूप से जिम्मेदारी संभालते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में किए गए फेरबदल के तहत कई थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में चौका थाना की जिम्मेदारी अब संजीव कुमार सिंह को सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र की स्थिति, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता होगी।

About The Author

See also  जनसहयोग से जर्जर पुलिया की मरम्मत, स्थानीय लोगों को मिली राहत

You may have missed