खूंटी में पुलिस-PLFI मुठभेड़ में सनसनी, कमांडर श्रवण दास घायल… इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज






खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें संगठन का कमांडर श्रवण दास घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, पुलिस को PLFI के नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें श्रवण दास को गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमें लगातार इलाके में दबिश दे रही हैं।
फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। घायल नक्सली की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, जबकि ऑपरेशन अभी भी जारी है।


