डेंटल कॉलेज में स्टोर इंचार्ज की हत्या से सनसनी, दो साथी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Advertisements

हजारीबाग : डेमोटांड स्थित हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में स्टोर इंचार्ज विकास कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। घटना 18 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। मृतक बिहार के रोहतास जिले के अरिहत थाना क्षेत्र स्थित भस्वारा गांव का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों ने रसोई में काम करने वाले पवन कुमार, दशरथ यादव और अर्जुन पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात विकास कुमार सिंह ने तीनों के साथ खाना खाया था और सभी एक ही कमरे में सोने गए थे। सुबह कमरे में विकास का शव मिला, जबकि पवन और अर्जुन वहां से गायब मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

About The Author

See also  अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी का निधन, 5 नवंबर को होगा श्राद्ध

You may have missed