अभिषेक बनर्जी के घर पर पत्थरबाजी से सनसनी, CCTV वीडियो सामने आने के बाद मचा बवाल

Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर पत्थरबाजी की घटना सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया गया है कि यह घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात शख्स ने घर के बाहर पहुंचकर पत्थर फेंके, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना का वीडियो अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है। वीडियो में एक हेलमेट पहना हुआ व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई देता है और घर की ओर पत्थर फेंकता नजर आता है। आरोप है कि इस हमले में घर की खिड़की का शीशा टूट गया।

वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया है और राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। अभिषेक बनर्जी ने इसे लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं और घटना को लेकर जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About The Author

See also  IAF विमान से 150 बांग्लादेशी बागडोगरा भेजे गए, करीब 500 लोग लिए गए थे हिरासत में

You may have missed