नकली बूंदी लड्डू फैक्ट्री पर SDM का छापा, बेसन की जगह मिल रहा था खतरनाक मिश्रण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : जिले में मिलावटी मिठाइयों के बड़े खेल का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। सदर एसडीएम संजय कुमार ने रेहला रोड स्थित एक अवैध बूंदी लड्डू निर्माण कारखाने में छापेमारी की, जहां जांच में चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आईं। मौके पर पता चला कि शुद्ध बेसन बताकर बनाए जा रहे लड्डुओं में असल में खेसारी दाल, घटिया मैदा और अरवा चावल के आटे का मिश्रण इस्तेमाल किया जा रहा था। प्रशासन ने तैयार बूंदी और दो बोरी निम्न गुणवत्ता वाला मैदा भी जब्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच के दौरान कारखाना संचालक ने स्वीकार किया कि वह बाजार समिति से सस्ते दाम पर तथाकथित “गुलकंद बेसन” खरीदता था, जिसमें प्रतिबंधित और घटिया सामग्री मिली रहती थी। प्रशासन ने उसकी निशानदेही पर बाजार समिति की दो थोक दुकानों में भी छापेमारी की। एसडीएम ने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को सैंपल जांच का निर्देश देते हुए कहा कि मिलावटखोरों पर अब सीसीए के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन के अनुसार यह नकली लड्डू गढ़वा बस स्टैंड, मेन बाजार और ग्रामीण इलाकों तक बड़े पैमाने पर सप्लाई किए जा रहे थे। एसडीएम ने बताया कि आरोपी पहले भी नकली मिठाई मामले में कार्रवाई झेल चुका है और पूरे परिवार के साथ इस धंधे को चला रहा था। जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed