एसबीयू और गुरु गोबिंद सिंह यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक करार पर बनी सहमति

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी, रांची और श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटी), गुड़गांव के बीच शैक्षणिक करार पर सहमति बनी है। इस आशय से संबंधित पत्र पर एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और एसजीटी के कुलपति प्रो हेमंत वर्मा ने हस्ताक्षर किया।  इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अब शोध, परामर्श, शैक्षणिक तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग हेतु संबंधित गतिविधियों का आदान- प्रदान सुनिश्चित हो सकेगा। , 

इस एमओयू से विभिन्न शोध परियोजनाओं पर संभावित सहयोग, संगोष्ठियों और सम्मेलनों के संयुक्त आयोजन के अलावा संकाय और छात्रों के आदान-प्रदान का अवसर भी मिल सकेगा। साथ ही दोनों विवि के छात्रों को नवीनतम और अद्यतन जानकारियां मुहैया करवायी जा सकेगी।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए शैक्षणिक करार पर हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था "परिमल" ने दी आशा ताई 'भोंसले' को संगीतमय श्रद्धांजलि

Thanks for your Feedback!

You may have missed