SBI की रिपोर्ट ने आगाह किया अगस्त महीने में कोरोनोवायरस महामारी की तीसरी लहर का सामना करना पड़ है, रहे सतर्क

Advertisements

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े बैक यानि की भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट ने बताया है की भारत को अगस्त महीने में कोरोनोवायरस महामारी की तीसरी लहर का सामना करना पड़ है. रिपोर्ट के अनुसार महामारी का तीसरा लहर सितंबर महीने में अपने चरम पर पहुंच जाएगा. द्वारा तैयार किया गया रिसर्च रिपोर्ट कोरोना रेस टू फिनिशिंग लाइन” में कहा गया है कि “मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, भारत में जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास रोज 10,000 से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा सकते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिसर्च में कहा गया है कि तीसरी लहर का ये अनुमान “ऐतिहासिक रुझानों” पर आधारित हैं. इसमें कहा गया है कि वैश्विक डेटा से पता चलता है कि औसतन, तीसरी लहर के दौरान पहुंचने वाले चरम मामले कोरोनोवायरस महामारी की दूसरी लहर से लगभग दो या 1.7 गुना ज्यादा हो सकते हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल कोरोनावायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.58 फीसदी हैं. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61 फीसदी और रिकवरी रेट 97.11 फीसदी है. वहीं पिछले पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस की 14,81,583 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,28,92,046 हो गया है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 39,796 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही कुल मामले 5 लाख से कम हो गए हैं.

 

About The Author

You may have missed