Saraikella: रेलवे कर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी से तलाक के बाद था तनाव, जाँच में जुटी पुलिस…

0
Advertisements

Saraikella: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंटोपोसी निवासी 29 साल के रेलकर्मी शिवचरण महतो का शव पुलिस ने नदी किनारे जंगल के पेड़ से झूलता हुआ बरामद किया है. मृतक कल दोपहर नदी में नहाने गया था जिसके बाद से वह लापता था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीनी रेलवे में कार्यरत शिवचरण महतो रविवार दोपहर टेंटोपोसी नदी में नहाने गया था. इसके बाद काफी देर बीतने पर भी वह घर नहीं लौटा. इधर नदी किनारे पेड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा शव झूलता देखा गया.

जिसके बाद सरायकेला पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले सदर अस्पताल भेजा है जहां से जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मृत रेलकर्मी का मेडिकल बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम किया जाएगा. बताया जाता है कि 5 फरवरी को मृतक रेलकर्मी का अपनी पत्नी से तलाक हुआ था. जिसके बाद से वह तनावग्रस्त चल रहा था. नतीजतन उसने यह कदम उठाया है. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है.

About The Author

See also  दुर्गा विसर्जन घाटों का डीसी ने किया निरीक्षण, गोताखोर और बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed