Saraikella: गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने प्रभार से हटाया, जिले से 4 इंस्पेक्टर होंगे विरमित..

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटा दिया है. उन्हें मुसाबनी पुलिस केंद्र में भेजा गया है. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बीते दिनों 27 जनवरी को गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान गम्हरिया थाना माल खाना जिम्मा समेत अन्य त्रुटि पाए जाने पर यह कार्रवाई की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान इन्होंने कई विसंगतियों को पाया था. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. डीआईजी ने बताया कि सरायकेला जिले में पदस्थापित 4 इंस्पेक्टर को भी ट्रेनिंग के लिए जिले से विरमित किया जाएगा. जिसमें मुख्य रुप से पूर्व ट्रैफिक थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो, सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो और इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह शामिल है.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed